Ghar baithe paise kmane k best trike
सरकार की इन स्कीम्स के साथ जुड़ कर घर बैठे करें बिजनेस, जाने क्या है तरीका
मोदी सरकार लोगों को रोजगार देने और आम लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए कई सारी स्कीम्स चला रही है। सरकार दुारा चलाई जा रही इन स्कीम्स के साथ जुड़ कर लोग घर बैठे अपना बिजनेस चला सकते है और अच्छी खासी कमाई भी कर सकते है। सरकार ने इन स्कीम्स के लिए आसान प्रक्रिया का सहारा लिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन स्कीम्स से जुड़ सकें। क्योंकि मोदी सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा लोग जॉब सिकर्स की बजाय जॉब क्रिएटर्स बनें,इसलिए इस तरह की स्कीम्स लॉन्च की गई, जिससे लोग एंटरप्रेन्यार बनने के लिए आगे आएं। अगर आप भी इन स्कीम्स के साथ जुड़ कर पैसा कमाना चाहते है तो आज हम आपको बता रहे है कि कैसे आप इन स्कीम्स के साथ जुड़ कर फायदा उठा सकते है।
घर की छत से होगी कमाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले देश में सोलर पावर प्रोडक्शन का टारगेट लगभग पांच गुणा बढ़ा दिया। साथ ही, सरकार ने लोगों से अपील की कि वे अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाएं और इस प्लांट से बनने वाली बिजली सरकार या बिजली कंपनियों को बेचें। इसके लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं तो मोदी सरकार ने ऐसा करना बेहद आसान कर दिया है। अगर आप इसके बारे में पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो आप मोबाइल ऐप अरुण डाउनलोड कर स्कीम की पूरी जानकारी ले सकते हैं और अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आप//solarrooftop.gov.inपर लॉगिन करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।
ऑनलाइन करें ये बिजनेस
अगर आप घर बैठकर बिजनेस करना चाहते हैं तो मोदी सरकार ने सरकार ने ई-पोर्टल के जरिए Gem (गवर्नमेंट ई-मार्केट) यानी ऑनलाइन बाजार तैयार किया है। आप अपने घर में रह कर ही GeM से जुड़ कर सरकार के साथ बिजनेस कर सकते हैं। इसलिए आपको GeM पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आप सरकारी विभागों की डिमांड के हिसाब से सप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको मैन्युफैचरर्स से संपर्क करना होगा और डिमांड आने पर वहां से माल आगे सप्लाई कर सकते हैं। यह ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू करने के लिए आपको https://gem.gov.in/register/buyer/signup"पर साइन अप करना होगा।
महिलाएं भी कर सकती है बिजनेस
मोदी सरकार ने महिलाओं को भी घर पर रह कर बिजनेस का मौका उपलब्ध कराया है। इस स्कीम को ई-महिला हाट नाम दिया गया है। महिलाएं इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर घर पर बनाए गए प्रोडक्ट्स भी बेच सकती है। या मैन्युफैक्चरर्स से सामान बनवाकर आगे बेच सकती हैं। यह प्लेटफॉर्म मिनिस्ट्री़ ऑफ वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट द्वारा तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर महिलाएं फ्री में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर अपने प्रोडक्ट डिस्पले कर सकते हैं, यदि किसी सेलर्स को आपका प्रोडक्ट पसंद आता है तो वह सीधे आपसे संपर्क कर सकता है। आपको दूसरे ऑनलाइन ट्रेडिंग पोर्टल की तरह कमीशन भी नहीं देना होगा। अगर आप इस पोर्टल के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो क्लिक करें "//mahilaehaat-rmk.gov.inपर।
सभी कर सकते हैं ऐसे कमाई
आप किसी भी आयु वर्ग के हों, तो भी घर बैठकर कमाई कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कमाई के इस तरीके के बारे में लोगों को बताया था। अगर आप भीप ऐप के साथ लोगों को जोड़कर कमाई का अच्छा मौका है। भीप ऐप से एक व्यक्ति को जोड़ने और उस व्यक्ति द्वारा तीन ट्रांजैक्शन करने पर 10 रुपए मिलेंगे। इस तरह महिलाएं या स्टूडेंट्स यदि घर बैठे रोज 20 लोगों को जोड़ते हैं तो वे 200 रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। भीम ऐप से जोड़ कर इनकम करने की यह स्कीम 14 अक्टूबर तक के लिए है। वहीं, जो भी दुकानदार अपनी दुकान पर भीम ऐप को लागू करेगा, उसके खाते में 25 रुपए आएंगे।

Comments
Post a Comment
आपको यह भजन कैसा लगा और कौनसा भजन चाइये आपको