Fully hui roti kaise bnaye

नर्म फूली फूली रोटी | Phulka, Chapati or Roti | How to make Chapati - step by step recipe



फूली मुलायम रोटियां कैसे बनाएं? अक्सर यह लोगों का सवाल रहता है. आज हम आपके लिए लाए हैं नर्म फूली फूली रोटी बनाने का आसान सा तरीका.
Read - Phulka, Chapati or Roti | How to make Chapati - step by step recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Phulka, Chapati or Roti

  • गेहूं का आटा- 2 कप (300 ग्राम)
  • नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल- 2 छोटी चम्मच
  • घी- 2 से 3 टेबल स्पून
  • गेहूं का आटा- 1 कप (150 ग्राम) (परथन के लिए)

विधि - How to make Chapati - step by step recipe

एक बड़े प्याले में आटा, ½ छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए और मिक्स कर लीजिए. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए. नरम रोटी बनाने के लिए आटे को नरम और चिकना तैयार कीजिए. आटा गूंथने में आटे की मात्रा का आधा पानी लग जाता है. (गेहूं की गुणवत्ता के आधार पर पानी कम या ज्यादा हो सकता है.)
पहले तो आटे को पूरी तरह से बांध लीजिए. फिर, इसे मसल-मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे को पलट-पलट कर मुक्कियां लगाकर 3 से 4 मिनिट तक मसल लीजिए. इससे आटा चिकना हो जाएगा. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि आटा फूलकर सैट हो जाए.
20 मिनिट बाद, हाथ पर थोड़ा सा तेल लेकर आटे को मसलकर नरम और चिकना कर लीजिए. रोटी बनाने के लिए, गुंथे आटे में से थोड़ा सा आटा तोड़िए. आटे को गोल-गोल करते हुए फिर हल्का सा चपटा करके पेड़ा तैयार कर लीजिए. इसे सूखे आटे से लपेट लीजिए और रोटी को 6 से 7 इंच व्यास में पतला बेलकर तैयार कर लीजिए. जैसे ही रोटी चकले से चिपकने लगे, वैसे ही इसे फिर से सूखे आटे से लपेट लीजिए और पतली रोटी बेल लीजिए. चपाती को किनारे से बेलते हुए एकसार बेलें.
इसी बीच, गैस पर तवा गरम होने रख दीजिए. रोटी को आराम से उठाकर तवे पर डाल दीजिए और नीचे की ओर से हल्का सा सेक लीजिए. इसी बीच, दूसरी लोई बनाकर और बेलकर तैयार कर लीजिए. तवे पर पड़ी हुई रोटी का भी पूरा-पूरा ध्यान रखिए.

जैसे ही रोटी का ऊपर का रंग हल्का सा गहरा होने लगे, वैसे ही रोटी पलट दीजिए. रोटी को दूसरी ओर हल्का सी ब्राउन चित्ती आने तक सिकने दीजिए. इसके बाद, इसे तवे से उतारकर सीधे आंच पर घुमा-घुमाकर सेक लीजिए. सिकी हुई रोटी को उठाकर प्लेट में रखी प्याली पर रख दीजिए. सभी रोटियों को इसी तरह बेलकर सेककर तैयार कर लीजिए.
रोटी पर घी लगाने के लिए, हाथ में दो रोटी एक साथ लीजिए, ऊपर वाली रोटी पर 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए और नीचे वाली रोटी को ऊपर लाकर दोनों को आपस में रगड़कर प्याली पर रख दीजिए. इनके हल्का सा ठंडा होने के बाद ही प्लेट में रख लीजिए.
रोटी को एक अलग तरीके से भी सीधा तवे पर सेका जा सकता है. इसके लिए, पहले रोटी को दोनों तरफ से तवे पर सेक लीजिए. फिर, रोटी को पलट कर कलछी से दबाकर फुलाते हुए ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिए.
इतने आटे में 12 रोटियां बनकर तैयार हो जाती है. आटा बच जाने पर आप इसे डिब्बे में रख दीजिए और इसके ऊपर थोड़ा सा घी या तेल लगाकर डिब्बा बंद कर दीजिए. इससे दूसरे दिन तक आटा नरम मिलेगा और काला भी नही होगा. सभी रोटियों को बनाने के बाद फोइल बिछे कैसरोल में रख दीजिए और ढक दीजिए.
इन नरम-नरम रोटियों को जब भी खाना हो, तब कैसरोल से निकालकर अपनी मनपसंद सब्जी के साथ खाइए.
सुझाव
  • आटे में नमक या तेल डालना बिल्कुल आवश्यक नही है, पर आटे में नमक डालने से रोटियां नमकीन और स्वादिष्ट बनती हैं और तेल से रोटियां मुलायम बनती हैं.
  • आटा गूंथते समय एक साथ पानी ना डालें.
  • चपाती को बीच से न बेलकर किनारे से बेलिए वरना चपाती कही से मोटी, कही से पतली रह जाती है. 
  • रोटी को सीधे प्लेट में मत रखिए क्योंकि इससे रोटियां गिलगिली हो जाती है. 
  • गरम रोटी पर घी लगाने में कठिनाई हो, तो आप रोटी को प्लेट में रखकर भी चम्मच से घी डालकर लगा सकते हैं. 
  • बचे हुए आटे को 24 घंटे से ज्यादा रखकर इस्तेमाल नही करना चाहिए. 
  • फोइल की जगह मोटे सूती कपड़े के नैपकिन बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • रोटियों को सेकने और घी लगाने के बाद तुरंत कैसरोल में भी रख सकते हैं, लेकिन इसे रोटियों के ठंडा होने के बाद ही ढकिए. ऎसा न करने पर रोटियों में से भाप निकलकर कैसरोल के चारों ओर जमा हो जाएगी और इससे रोटियां गीली हो जाएंगी. 
  • गर्मी के मौसम में कैसरोल में रोटी को थोड़ा ठंडा करके रखना चाहिए लेकिन सर्दियों में आप गरम रोटी भी कैसरोल में सीधे रख सकते है.

Comments

Popular posts from this blog

Seva teri krta Rahunga hardam || latest guru bhajan lyrics || djjs bhajan lyrics || djjs bhajan|| aasutosh maharaj g k bhajan

सतगुरु तुम्हारे प्यार ने जीना सीखा दिया है lyrics djjs bhajan

दरबार मैं सच्चे सतगुरु के दुख दर्द मिटाए जाते है सतगुरु भजन